फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलहेड़ी में हाईवे पर पिकप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सीएचसी में उपचाराधीन घायल युवक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद/तलहेड़ी (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग में स्टेट हाईवे पर सोमवार को पिकप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी ओमबीर का पुत्र शिवम (19) एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। सोमवार को शिवम अपने गांव के ही दोस्त प्रशांत (19) पुत्र सुशील और आयुष (21) पुत्र विनोद शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर तलहेड़ी से देवबंद की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज से 100 मीटर पहले देवबंद की तरफ पहुंचे तो अचानक बाइक को मोड़ते समय सामने से आ रही पिकप गाड़ी से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत और आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तलहेड़ी चौकी से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने घायलों को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार स्टेट हाईवे पर गलत दिशा में चल रहे थे। बाइक को अचानक मोड़ते समय उनकी पिकप गाड़ी से टक्कर हो गई। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण ओमवीर की मृतक शिवम अकेली संतान थी। परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

सीएचसी में भर्ती घायल युवक- फोटो : DEVBAND

मृतक युवक शिवम (फाइल फोटो)- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें