फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर- ट्राॅली की साइड लगने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत विपिन का फाइल फोटो
विज्ञापन
मंसूरपुर। नावला रोड पर ट्रैक्टर- ट्राॅली की साइड लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। परिजनों तथा ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की मांग को लेकर घटनास्थल व थाने में हंगामा किया.।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव चलसीना निवासी 25 वर्षीय विपिन बाइक से सुबह नौ बजे मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला से होकर मुजफ्फरनगर में किसी सरिया फैक्टरी में कार्य करने के लिए जा रहा था। उसके साथ गांव ही रहने वाला धर्मेंद्र भी था। वह भी किसी फैक्टरी में मजदूरी करता है। नावला की ओर से मंसूरपुर की तरफ आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली ने भट्ठे के पास बाइक में साइड मार दी।
साइड लगने से बाइक चालक विपिन ट्रॉली के नीचे जा गिरा। विपिन की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। ट्रैक्टर- ट्रॉली को लेकर उसका चालक हादसे के बाद फरार हो गया। धर्मेंद्र ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने पहुंच कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। परिजन सैकडों लोगों के साथ थाने में पहुंचे उन्होंने वहां भी हंगामा किया गया। परिजनों ने कहा कि पुलिस पहले ट्रैक्टर- ट्रॉली चालक की पहचान करे, इसके बाद ही वह तहरीर देंगे। मृतक के बड़े भाई अनुज ने बताया कि विपिन विवाहित था। उसका एक बच्चा है। थाना पुलिस का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर- ट्रॉली व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें