फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बागोंवाली बाईपास पर सोमवार दोपहर हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी ऋषभ (25 वर्ष) पुत्र ईश्वर अपने साथी शाहपुर निवासी विनीत के साथ बाइक जा रहा था। जब वे बागोंवाली बाईपास पर पहुंचे, अचानक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से ऋषभ को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं, हादसे के आरोपी कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें