ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
जानसठ क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से बाइक आग का गोला बन गई। हादसे में युवक घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक चालक फरार हो गया।
मंगलवार सुबह गांव सिखेड़ा निवासी रामगोपाल पुत्र मेघराज जानसठ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह पिमौड़ा पुलिया से आगे पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई, जिससे युवक एक साइड में गिर गया।
बाइक काफी दूर तक सड़क पर रगडते हुए चली गई, जिस कारण बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते देख चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कवाल की तरफ से आ रहें बाइक सवार युवकों ने घायल युवक को बाइक पर बैठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।