फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही हादसा: मुजफ्फरनगर में सेना के वाहन से टकराई बाइक, हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गुरुवार को सेना के वाहन से टकराने के कारण दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक दिल्ली के जहांगीरपुरी रहने वाले थे। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
bike accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दिन निकलते ही भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बताया गया कि हादसा इतना भीषण था कि युवकों की बाइक जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सेना का वाहन किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक वाहन में टकरा गई।

टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई वहीं दोनों युवक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें
 

विज्ञापन

bike accident - फोटो : amar ujala
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा सुबह तकरीबन 5:00 बजे हुआ। बताया कि दिल्ली निवासी अमित और सोनू की बाइक पीछे से सेना के वाहन से टकरा गई जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि घायल युवकों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इनकी गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश के एम्स में रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

दोनों युवक दोस्त बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों ही दिल्ली के जहांगीर पुरी निवासी थे। पुलिस परिजनों से संपर्क करने के प्रयास कर रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें