फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: माफी मांगी... फिर भी बहा दिया खून, चार बहनों में सबसे छोटा था गौरव, बनना चाहता था सिपाही

Wed, 13 Apr 2022 11:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

परिवार के लोगों ने ही प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच होली पर विवाद हो गया था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस तरह वारदात को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गौरव की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा में मोघपुर की प्रधान रीता देवी के भतीजे गौरव (23) की पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार दोपहर गौरव अपने पिता ओमवीर के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया था। 

विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान परिवार के ही उधम सिंह, पदम व उसके भाई प्रताप, इनके पिता जवाहर सिंह, चाचा जितेंद्र उर्फ शंकर ने गौरव को ट्रैक्टर रोकने को कहा, लेकिन गौरव ने ट्रैक्टर नहीं रोका। हमलावरों ने उस पर फावड़ा फेंककर मारा, जो गौरव के हाथ में लगा। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। 

बाद में जब गौरव और उसका पिता खेत जोतकर गांव में पहुंचे तो उधम सिंह के घर के पास आरोपियों ने गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। होली पर हुए एक विवाद को हत्या के पीछे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरव ने मांग ली थी माफी, फिर भी बहा दिया खून
होली पर खाने पीने के बाद हुए मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था। गौरव के माफी मांग लेने के बाद भी उसका खून बहा दिया गया।

ओमवीर सिंह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनका बेटा गौरव चार बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन पूजा और अलका की शादी हो चुकी है। तीसरी बहन ललिता घर रहती है व उससे छोटी बहन रीतू की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई थी। बुजुर्ग ओमवीर सिंह का कहना है गौरव व परिवार के ही ऊधम के बीच होली पर शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी हो गई थी। बाद में माफी मांग कर मामला निपटा भी लिया था, लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि ऊधम व अन्य आरोपी अपने दिल में रंजिश रखे हुए हैं और वह एक दिन गौरव की हत्या कर देंगे। छोटी सी बात पर उनके घर का नाश कर दिया।

यह भी पढ़ें: घर का इकलौता चिराग था वंश: हाईवे पर दिनदहाड़े मर्डर, हत्या से मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

बहन-भाई कर रहे थे पुलिस की तैयारी
बताया गया कि गौरव व उससे बड़ी बहन ललिता पुलिस की तैयारी कर रहे थे। बहन ग्रेजुएट व गौरव ने इंटर की शिक्षा प्राप्त की थी। गौरव सिपाही बनना चाहता था, इसलिए उसने पुलिस की ट्रेनिंग के बाद सर्दी में घर आई बहन की जैकेट पहनकर शौक में फोटो खिंचवाया था।

दो टीम बनाई
सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कॉलेज में गुंडागर्दी की हदें पार: चीखता रहा बीटेक का छात्र, पर नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, देखें मर्डर की तस्वीरें

खानदान के ही हैं आरोपी
मृतक गौरव के पिता ओमवीर सिंह बताते है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले उनके ही खानदान के हैं। होली पर हुए विवाद के बाद उन्होंने आरोपियों के घर जाकर मामला निपटाते हुए सभी को मिलजुल कर रहने के लिए रजामंद कर लिया था। फिर भी हत्या कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें