भोपा में आयोजित न्याय पंचायत प्रिय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती कबड्डी की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कबड्डी और रिले दौड़ में भोपा चैंपियन
मुजफ्फरनगर,भोपा। मंगलवार को भोपा बीआरसी के जूनियर हाईस्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत भोपा के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
राम कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में 400 व 100 मीटर दौड़ में सूर्या भोपा, 200 मीटर में दीक्षित अथाई, 600 मीटर में अभिषेक भोपा।
गोला फेंक में भोपा प्रथम, मलपुरा द्वितीय। तश्तरी में प्रथम भोपा विद्या अथाई। लंबी कूद में प्रथम भोपा द्वितीय में मलपुरा। ऊंची कूद में भोपा पहले स्थान पर अथाई दूसरे स्थान पर रहा। खो खो में भी भोपा ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में मलपुरा के विद्यालय का दबदबा रहा जिसमें मलपुरा की छात्रा सना व शबनूर पहले स्थान, भोपा की रिया व ज्योति दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर अजय जैन, राजेश कुमार राठी, सचिन कुमार, अंजू चौधरी, प्रवीण शर्मा व नोडल शिक्षक राम कुमार का विशेष सहयोग रहा।