फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आमने-सामने आए भाकियू टिकैत व तोमर गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में आमने-सामने आए भाकियू टिकैत और तोमर गुट
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर क्षेत्र के गांव रजगल्लापुर निवासी महिला के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को लेकर भाकियू टिकैत व तोमर गुट के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने आरोपियों को बेकसूर बताकर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तोमर गुट ने उन्हें तत्काल जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव रजगल्लापुर निवासी महिला प्रवेश देवी के मकान में 13 जून को चोरी कर ली गई थी। इसमें एक रुपये के नोटों की नई गड्डी के साथ ही हजारों नगदी व जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को महिला के घर से चोरी हुए एक रुपये के नए नोट एक दुकानदार ने पीड़िता के एक परिजन को दिए। उन्होंने नोट पहचानते हुए दुकानदार से नोट देने वाले के बारे में पूछा, तो गांव के ही रवि का नाम सामने आया, जिसकी जानकारी पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने रवि के साथ ही उसके एक साथी को भी हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने पर भाकियू टिकैत का पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष साथियों के साथ चौकी पर पहुंचा और दोनों को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों पर ही चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल जेल भेजने की मांग की। इसे लेकर भाकियू टिकैत व भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कर जांच के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें