वॉलीबाल में भगत सिंह टीम ने जीती ट्रॉफी
मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। वॉलीबाल में भगत सिंह ग्रुप की टीम विजेता बनी। कबड्डी जूनियर में उत्सव और जूनियर में केशव टीम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मैदान पर धमाल मचाया। विभिन्न खेलकूद में प्रतिभागियों में स्पून रेस में अनुष्का, शिप्रा, सत्य की ज्योति, म्यूजिकल चेयर में चांदनी, तनू और शिप्रा, सीनियर वर्ग बालक वर्ग लंबी कूद में पीयूष, नितिन और किशन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजयवीर तोमर ने बताया बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए विभिन्न वर्ग मीटर में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में शावेज, शानू और शिवांग और बालिका वर्ग 1500 मीटर में छवि, सिमरन और अंजलि देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर बालक वर्ग में शावेज, अंकित और अमरदीप बालिका वर्ग में अन्नु, छवि और सिमरन क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहीं।
प्रबंधक नवीन सिंघल की अपील पर कॉलेज के अध्यापकों का वॉलीबाल का मैच कराया गया। जिसमें टीम (अ) पीटीआई विजेता रहीं। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने प्रतियोगिता कोच एवं पूर्व छात्र अंकित आर्य (कबड्डी), दुष्यंत कुमार (खो-खो), शाहरुख (वॉलीबाल), संजीव और आशीष (एथेलेटिक) को स्वेटर देकर सम्मानित किया। प्रबंधक नवीन सिंघल, पूर्व अध्यक्ष आदेश गर्ग, अरविंद गोयल प्रधानाचार्य विजयवीर तोमर, मनीष कुमार, नरेश चंद कंसल, विपिन कंसल, एवं संचालक मंडल में अरविंद कौशिक, स्तंत्रमणि और संजय कुमार और शैंकी गर्ग का सहयोग रहा।
चरथावल गांधी इंटर कॉलेज में ट्राफी के साथ विजेता छात्राएं एवं अतिथि- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल गांधी इंटर कॉलेज में ऊंची कूद में दमखम दिखाती छात्राएं- फोटो : MUZAFFARNAGAR