फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को हराने के लिए यूपी में अपनाया जाए बंगाल मॉडल: सिद्दीकुल्लाह

विज्ञापन
सिद्दीकुल्लाह चौधरी, केबिनेट मंत्री बंगाल सरकार - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बंगाल ने भाजपा का भ्रम दूर किया: चौधरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि बंगाल ने बीजेपी का यह भ्रम दूर कर दिया कि उसे कोई नहीं हरा सकता। दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) इसी क्रांतिकारी संदेश के साथ देश की यात्रा पर निकली हैं।
विज्ञापन

सिद्दीकुल्लाह चौधरी दारुल उलूम की मजलिस-ए-आमला के सदस्य भी हैं। सोमवार को वह राब्ता-ए-मदारिस के एक दिवसीय सम्मेलन में शिकरत के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यदि हौसले बुलंद और हिम्मत मजबूत हो तो भीगे परों से भी उड़ान भरी जा सकती है। बंगाल की जनता ने एकजुटता का परिचय दिया और बीजेपी को उखाड़ फेंका। आज सबसे ज्यादा जरूरत एकता की है। यही संदेश लेकर दीदी देश की यात्रा पर निकली हुई हैं। एक सवाल पर सिद्दीकुल्लाह ने कहा कि बंगाल चुनाव में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री सांप्रदायिक शक्तियों को मजबूत करने के समान थी। लेकिन बंगाल की जनता ने समझदारी से काम लिया और उन्हें नकार कर वापस भेज दिया। उत्तर प्रदेश की जनता को भी बंगाल मॉडल अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दीदी अपने उम्मीदवार उतार सकती है और समान विचारधारा वाले दलों को अपना समर्थन भी दे सकती हैं। सीएए को लेकर सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून वापस लेने को मजबूर हुई। उसी तरह सीएए बिल को भी सरकार को वापस लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें