बैंक के गार्ड को दी जाने से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तैनात गार्ड को एक बैंक उपभोक्ता ने जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी के बाद हरकत में आए लोगों ने आरोपी को दबोच लिया, जब उसे थाने ले जाने लगे तो वह चकमा देकर मौके से भाग गया।
मंगलवार को उस समय जीटी रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा पर हंगामा हो गया, जब डयूटी पर तैनात गार्ड देवेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर निवासी गांव कितास ने एक बैंक उपभोक्ताओं को लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए मुंह पर मास्क लगाने के लिए कह दिया। बैंक उपभोक्ता युवक ने बैंक के गार्ड का जान से मारने की धमकी दी। हंगामा होने पर बैंक पर खड़े लोगों ने उस युवक को दबोच लिया। बैंक की ओर से थाने में सूचित किया गया, जब तक पुलिस मौके पर पहुुंची तब तक आरोपी युवक भीड़ को चकमा देकर भाग गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक के साथ उसकी मॉ भी बैंक आई थी। पुलिस सूचना के आधार पर मामले की जांच में जूटी है।