फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीएम दफ्तर पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रदेश की योगी सरकार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि सरकार गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक विद्वेष के तहत काम कर रही है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ज्ञापन में पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जुनैद रऊफ के साथ मोनू, मयंक कुमार, सचिन कुमार, सुल्तान, दिलशाद, तारिक, सलीम, फहीम सिद्दीकी, अनिल कुमार, शारदा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें