फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 328, हवा की सेहत में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसों पर आफत, एक्यूआई 328
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की हवा में फैला प्रदूषण दूर होना तो दूर, कम होता भी नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को भी एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। दिवाली की आतिशबाजी के बाद लगातार एक्यूआई बढ़ रहा है।
हवा की खराब गुणवत्ता लगातार बनीं हुई है। दिवाली की आतिशबाजी से पहले एक्यूआई 202 पर था। लेकिन इसके बाद पटाखों के धुएं और आतिशबाजी ने वायु प्रदूषण बढ़ा दिया है। शुक्रवार को एक्यूआई 312 रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को यह बढ़कर 328 हो गया।
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने के लिए कराया छिड़काव
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि त्योहार पर कई इलाकों में पानी से छिड़काव कराया गया है। हवा की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। स्मॉग गन का भी प्रयोग किया जा रहा है।
सांस के रोगियों की बढ़ गई मुश्किलें
प्रदूषित हवा के कारण सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। अस्थमा, टीबी और फेफड़ों के रोगियों की संख्या बढ़ी है। निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह-शाम के समय सांस के रोगियों को अधिकतर समय घर पर ही रहना चाहिए।
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग जरूर करें
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि प्रदूषित हवा और धूल कणों से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। मास्क सिर्फ कोरोना संक्रमण से ही नहीं, बल्कि अन्य कई बीमारियों से भी बचाने में बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें