गांधीनगर में पार्टी कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्त?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 2017 की जीत से ज्यादा 2022 में 350 के सीटों के साथ अधिक प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाएंगे। कहा कि 60 प्रतिशत संख्या वाला पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। अपने पिछड़ों से आह्वान किया कि सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी पर लग जाए, क्योंकि दायित्व का मतलब जिम्म्मेदारी है। पीएम मोदी ने पिछड़ों को केंद्र में 27 प्रतिशत और पिछड़े गरीबों को 10 एमबीबीएस में आरक्षण दिया है।
गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप और क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल का जिले में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा, सौरभ जैसवाल, महेंद्र प्रजापति, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, रूपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री, हरीश, अरविंद राज शर्मा, रामकुमार कश्यप, सुषमा पुंडीर आदि ने स्वागत किया। इस दौरान देशबंधु तोमर, मनोज पांचाल, नवनीत पाल, विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने और संचालन रोहताश पाल ने किया