संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित श्री रामलीला भवन में चल रहे श्याम पधारो म्हारे गांव-2 कार्यक्रम के दूसरे दिन संकीर्तन में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भजन गायक संजू शर्मा ने मेरे सर पर रख दो बाबा, अपने ये दोनों हाथ को गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। भजन को सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे।
दूसरे दिन बाबा खाटूश्याम का विशेष श्रृंगार और मां शाकुंभरी देवी का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर रात्रि में आयोजित भजन संकीर्तन का आनंद लिया। कोलकाता से आए प्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा ने हम हारे हारे, तुम हारे के सहारे से माहौल भक्तिमय बना दिया।
कोलकाता से आई भजन गायिका ईशा शर्मा और दिल्ली से आई ऋतु पांचाल ने भी बाबा श्याम और मां शाकुंभरी देवी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए नरेश पुनिया म्यूजिकल ग्रुप ने उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम में राजकुमार सिंघल, राहुल सिंघल, विनीत सिंघल, श्रेय मित्तल, अर्पित जैन, राघव मित्तल, सुशांत गोयल मौजूद रहे।