फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 अनाथ बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
125 अनाथ बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय परिसर में कोविड-19 से प्रभावित अनाथ बच्चों एवं उनके परिवार जनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हेल्थ कैंप लगाया। जिसमें में कोविड-19 वैक्सीनेशन, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ कार्ड बनाए गए।
कैंप में 125 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्साधिकारी डॉ. मलका अरोड़ा, डॉ. राकेश बंसल एवं डॉ. अनिल कौशिक, फार्मासिस्ट तरुण, एएनएम मोनिका एवं रेणुका, आशा किरण, सुमन एवं बिंदु तथा संदीप कुमार ने सहयोग किया। हेल्थ कैंप का आयोजन सक्षम पोर्टल के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कैंप में महिला शक्ति केंद्र, मुजफ्फरनगर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारियों द्वारा प्रबंधन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौहम्मद मुशफेकीन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी, संजय कुमार, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, रेणू सिंह जिला समन्वयक, शिवम जिला समन्वयक, पूजा देवी सामाजिक कार्यकर्ता, पारूल, चाइल्ड लाईन समन्वयक राखी देवी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा कमलेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें