फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक हादसा: दो सगे भाइयों के बाद गंगा बैराज पर मिला तीसरे युवक का शव, ऋषिकेश में नहाते वक्त डूब गए थे तीन दोस्त

Fri, 16 Jul 2021 03:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

गंगा में डूबे तीसरे युवक का शव भी शुक्रवार को गंगा बेराज पर मिल गया। ये तीन दोस्त 10 जुलाई को स्नान करते समय डूब गए थे।
विज्ञापन
गंगा बैराज पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में नहाते वक्त तीन दोस्त डूब गए थे। इनमें से दो सगे भाइयों के शव उसी दिन मिल गए थे लेकिन, तीसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। वहीं शुक्रवार को गंगा बैराज पर तीसरे युवक का शव भी मिल गया। उधर, जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया गया कि छह दिन पहले ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय तीन दोस्त डूब गए थे। इनमें से दो सगे भाइयों के शव उसी दिन मिल गए थे। लेकिन तीसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। वहीं शुक्रवार को दवा कारोबारी आदित्य देव यानी तीसरे युवक का शव गंगा बैराज बिजनौर में मिला। परिजन उसी दिन से आदित्य की तलाश में लगे हुए थे। 

ऐसे हुआ था हादसा
शहर के गांधीनगर निवासी दवा कारोबारी आदित्य देव अपने साथी दवा कारोबारी अंकित, दीपक शर्मा व राजीव शर्मा के साथ 10 जुलाई को शिवपुरी में गंगा में नहाते समय डूब गया था। वहीं दो भाइयों दीपक और राजीव के शव उसी दिन मिल गए थे, जबकि आदित्य देव का शव नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें