फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को साइकिल रैली का आयोजन

विज्ञापन
बुढ़ाना में जल बचाने के लिए साइकिल रैली निकालते संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण को लेकर साइकिल रैली का आयोजन किया। साइकिल रैली के माध्यम से कस्बा व देहात के लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सायं चार बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता संघ कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली का आयोजन किया। साइकिल रैली के माध्यम से संघ के कार्यकर्ताओं ने कस्बा व देहात के लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ता ने कहा कि जल है तो कल है, के नारे लगाते हुए सड़क गांव व गलियों में घूमे। उन्होंने लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रैली में जिला सह पर्यावरण प्रमुख अमन कुमार व रोमी जैन, राजीव, सावन, अनंत, राहुल आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें