फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शारदीय नवरात्र और सहालग का इंतजार, बाजार में ग्राहक कम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मांगलिक कार्यों पर रोक है। इसके चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। शादी-विवाह का सीजन नहीं होने से कपड़ा, ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कारोबार से जुड़े दुकानदार को ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। दुकानदारों को अब शारदीय नवरात्र से शुरू होने के बाद बाजार में रौनक की उम्मीद है।
विज्ञापन

महानगर नेहरू मार्केट, रायवाला मार्केट, सराफा बाजार आदि प्रमुख बाजारों में इन दिनों पहले की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या काफी कम नजर आ रही है। शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी काफी कम हो गई है। इसका असर पर बाजार पर दिखाई दे रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पितृ पक्ष भी शुरू होने वाला है। ऐसे में इस सीजन में काम काफी कम ही रहता है। नेहरू मार्केट में दुकान करने वाले सुमित सैनी ने बताया कि फिलहाल बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम है।
शादी-विवाह का सीजन शुरू नहीं होने के कारण खरीदारी भी प्रभावित है। नवरात्र से बाजार में कुछ तेजी की उम्मीद हैं। वहीं, दुकानदार अंशुल कुमार ने बताया कि इन दिनों ग्राहक जरूरी सामान की खरीदारी तक ही सीमित हैं। मांगलिक कार्य शुरू होने के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। दुकानदारों ने सहालग को देखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और नए माल का स्टॉक भी मंगाया जा रहा है। बता दें कि सहालग के सीजन में कपड़ों आदि की खरीदारी के लिए जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी आमजन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें