फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अस्पताल में हर दिन पहुंच रहे डायरिया के 100 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरसात में डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है बासी भोजन से दूर रहें और मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।
उल्टी-दस्त के अलावा टाइफाइड लोगों को परेशान कर रहा है। बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए दस्तक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत आशा और एएनएम के माध्यम से घर-घर ओआरएस और जिंक के पैकेट वितरित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि डायरिया का प्रकोप रहता है। बासी फल, सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन से बीमारी होती है। दूषित जल के कारण उल्टी-दस्त की आशंका तो रहती ही है, टाइफाइड का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें