फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार में बंद मकान से नकदी और लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव छपार निवासी कौशर जहां अपने बच्चों के साथ मायके चरथावल गई थी। इस दौरान मकान से नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका शौहर रईस अहमद विदेश में नौकरी करता है। वह पिछले कई दिन से अपने मायके चरथावल गई हुई थी। बुधवार सुबह उसने ससुराल आकर देखा तो मकान व अलमारी के ताले टूटे हुए थे।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अलमारी से 72 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बालियां, तीन थोड़ी चांदी की पायजेब, एक मोबाइल और तीन हाथ की घड़ियां चोरी हो गईं। तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव बसेड़ा निवासी कपिल की पत्नी वंदना ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। कांवड़िया गंगाजल लेकर वापस बरला पहुंचा तो वह बच्चों सहित खाना लेकर चली गई। पति को खाना देकर वापस लौटने पर देखा तो मकान का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे छह हजार रुपये नकद, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने गायब थे। पीड़िता ने पड़ोसियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें