फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन पर हंगामा कर दिया। सीओ सदर ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ कपड़े सिलाई के काम में हाथ बंटाती है। सोमवार दोपहर वह कपड़े लेने गांव में ही एक दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में घर के बाहर खड़े एक युवक ने उसको अंदर खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गांव के सामुदायिक भवन पर इकट्ठा हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे।
सीओ सदर हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर फरार आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पीड़ित किशोरी ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सीओ सदर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें