दो सगे भाइयों पर हमला कर घायल किया
जानसठ। गांव सालारपुर में पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव सालारपुर निवासी उम्मेद ने बताया कि गांव निवासी मोमदी एवं उसके परिजनों से मामूली बात को लेकर कुछ माह पूर्व झगड़ा हो गया था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। उसी पुरानी रंजिश के चलते पांच-छह लोगों ने गांव में ही उसके पुत्रों माजिद एवं जिलेदार पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। गांव में झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में दोनों भाइयों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष उम्मेद ने गांव निवासी 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मोमदी, दिलदार, निजामुद्दीन, फुरकान, साजिद एवं सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।