फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी की छत से गिरकर वेल्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी की छत से गिरकर वेल्डर की मौत
विज्ञापन

खतौली। फैक्टरी के ऊपर वेल्डिंग करते हुए व्यक्ति अचानक नीचे गिरकर घायल हो गया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान वेल्डर की मौत हो गई।
मोहल्ला नई आबादी निवासी नईम (35 वर्ष) पुत्र इस्लामुद्दीन बुढ़ाना रोड स्थित बैटरी बनाने वाली अंबर फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। फैक्टरी के ऊपर काम चल रहा है। सोमवार सुबह नईम फैक्टरी के ऊपर बनाए गए कमरे में लोहे का गेट लगाने को वेल्डिंग कर रहा था। वेल्डिंग करते हुए नईम अचानक फैक्टरी के ऊपर से नीचे आ गिरा। नीचे गिरने से नईम गंभीर रुप से घायल हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले लोग नईम को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में ले गए। जहां उपचार के दौरान वेल्डर की मौत हो गई। नईम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें