फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में परिवार पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में परिवार पर हमला, फायरिंग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों के इस्तेमाल के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में महिला समेत चार लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी मेहरबान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पड़ोसी यूसुफ से लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार शाम इसी विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद देर रात यूसुफ ने अपने भाई भूरा और दो बेटों सोनू व सलमान के साथ मिलकर मेहरबान के घर हमला कर दिया। हमले में लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें मेहरबान का पिता सुक्का, भाई फरमान, पत्नी मेहरुन्निशां और सुहेल घायल हो गए। पीड़ित परिवार के शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार आरोपियों यूसुफ, भूरा, सोनू व सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें