फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पॉर्टल पर शिकायत के बाद लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद लगी वैक्सीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोवैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद दंपती को वैक्सीन नहीं लगी। परेशान दंपती ने सीएम पोर्टल पर शिकायती की। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगी।
बचन सिंह कालोनी निवासी अकाउंटेंट 55 वर्षीय विजयन गर्ग ने कोवैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, जिसकी तारीख पांच मई बताई गई। बुधवार को वह अपनी पत्नी अर्चना गर्ग के साथ मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने गए। आरोप है कि वहां के स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया तथा वैक्सीन लगाने से इंकार कर दिया। जिससे परेशान होकर दंपती ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी। शिकायत होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। उन्हें फोन करके बुलाया गया। इसके बाद दंपती ने जिला चिकित्सालय में जाकर कोवैक्सीन लगवाई। आरोप है कि यहां भी एक स्टाफ का व्यवहार सही नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती का आरोप है कि मखियाली सामुदायिक केंद्र में खड़े लोगों का कहना था कि यहां कोवैक्सीन की कालाबाजारी चल रही है। प्रशासन को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि संकट के इस काल में स्वास्थ्यकर्मी, कोविड की जांच कराने वालों और वैक्सीन लगवाने से अपना व्यवहार सही रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें