फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जमीयत-उलमा-ए हिंद के जिलाध्यक्ष पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ जमीयत-उलमा-ए हिंद के जिलाध्यक्ष पर हमला
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भूम्मा रोड पर कार को साइड नहीं देने पर हुए विवाद में मेरठ जमीयत उलमा-ए हिंद के जिलाध्यक्ष की कार को क्षतिग्रस्त कर उन पर हमला बोल दिया गया।
विज्ञापन

थाना फलावदा क्षेत्र के गांव मेहलका निवासी जमीयत-उलमा-ए हिंद मेरठ के जिलाध्यक्ष कारी आमीर आजम अपने पुत्र का गंगदासपुर से उपचार कराकर अपने गांव मेहलका जा रहे थे। एसडी इंटर कॉलेज के सामने कार सवार लोगों से गन्ने से लदे ट्रैक्टर चालक से साइड देने के सवाल पर कहासुनी हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रॉड से इनकी कार के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन चालक अपने ट्रैक्टर को लेकर टिकौला चीनी मिल के गन्ना यार्ड में जा छिपा। जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें