फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाली से कूड़ा निकालने को लेकर हमला व पथराव, तीन घायल

Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव कैलावड़ा कलां में नाली से कूड़ा निकालने का विरोध करने पर एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। पथराव करने का भी आरोप है। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। दो समुदायों के लोगों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



गांव कैलावड़ा कलां में अहसान नाली से कूड़ा निकाल रहा था। इस दौरान अनिल शर्मा ने इसका विरोध किया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अनिल के भाई सुनील आदि ने अनिल को घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही दूसरे समुदाय के लोगों ने गाली-गलौज कर अनिल के घर पर हमला कर दिया। फावड़े के प्रहार से अनिल घायल हो गया। इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसमें अनिल के अलावा सुशील तथा दूसरे पक्ष से अहसान घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस की कई गाड़ियां गांव पहुंच गईं। पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। प्राथमिक उपचार के बाद अनिल तथा अहसान को रेफर कर दिया गया। सुशील शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गांव में स्थिति सामान्य है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें