मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेेज में चल रहे वार्षिक खेल सप्ताह एवं एथलेटिक मीट 2017-18 का रंगारंग समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। बेस्ट एथलीट 2018 पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप का खिताब बीपीईएस के छात्र आसिफ अली को मिला। महिला वर्ग की एथलेटिक चैंपियनशिप के खिताब पर बीपीईएस की छात्रा काजल ने कब्जा किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर का खिताब पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र परीक्षित देशवाल को मिला। महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर का खिताब बीपीएड की छात्रा आरती ने हासिल किया। पूरे सप्ताह अपने खेल से दर्शकों को मनोरंजन करने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल बीपीएड और बीकॉम की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बीपीएड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीकॉम की टीम निर्धारित 15 ओवर में 126 रन ही बना पाई।
सभी मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले बीपीएड के खिलाड़ी अमरदीप को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। वहीं, बेस्ट बैट्समैन का खिताब बीपीएड के खिलाड़ी मनु त्यागी, बेस्ट बॉलर का खिताब बीपीएड के खिलाड़ी आशु शर्मा, बेस्ट विकेट कीपर का खिताब बीसीए के खिलाड़ी सत्याक्ष काकरान और बेस्ट फील्डर का खिताब बायोसाइंस विभाग के खिलाड़ी अंकित राठौर को दिया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ अंकित अग्रवाल, कालेेज के चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ, अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी, निदेशक डॉ आरएस सक्सेना, कोआर्डिनेटर डॉ प्रेरणा मित्तल, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ डीकेपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। देवेंद्र चौधरी, अभिषेक बागला, पूनम शर्मा, पुरुषोत्तम गौतम, प्रमोद कुमार, इशु मित्तल, अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, भूनेंद्र कुमार आदि रहे।