फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिहा होते ही बंदी ने की लोगों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से रिहा होते ही बंदी ने लोगों से मारपीट की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते पेरोल पर जेल से रिहा किए गए बंदी ने घर पहुंचते ही कई लोगों से मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके सामने ही एक युवक को थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है, जिसके बाद लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने जेल में बंद ऐसे बंदियों को पेरोल पर छोड़ने के निर्देश दिए थे, जो सात साल तक की सजा वाले मामलों में बंद हैं। इसी नियम के तहत जिला कारागार से भी बंदियों को छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में जेल में बंद दक्षिणी सिविल लाइन निवासी एक युवक को शनिवार दोपहर जेल से पेरोल पर छोड़ा गया था। आरोप है कि युवक ने जेल से छूटने के बाद घर पहुंचते ही कई लोगों के साथ मारपीट कर दी। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस व डायल-112 मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी ने पुलिसकर्मियों के सामने ही एक युवक को फिर से थप्पड़ जड़ दिए। इस पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को किसी तरह पकड़ा। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उससे सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें