एसडी में कला प्रदर्शनी को दर्शकों ने सराहा
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज में दूसरे दिन कला प्रदर्शनी में दर्शकों का तांता लगा रहा।
श्रीराम कॉलेज से मयंक सैनी, एसडी मैनेजमेंट से अमित कुमार, ताराचंद वैदिक पुत्री से डॉ. बबीता शर्मा, एसडी इंटर कॉलेज से जय प्रकाश सिंह, दीपचंद ग्रेन चैंबर से सुनील कुमार, चरथावल से जैनेश्वर दास, गंगोह से रवि कुमार, सहारनपुर से सागर, मेरठ से विशाखा पुंडीर, मवाना से संजीव कुमार, दिल्ली से रोहन सिंह, कबीर सिंह, संगीता देवी, आलोक ऑनियाल फतेहपुर से पारुल सिंह, अंजली सैनी, प्रियांशु सैनी, प्राची सैनी, शिल्पी, सृष्टि, शिमला से उर्वशी की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रही।
डॉ. महावीर सिंह की कलाकृतियों की रंगों की छटा ने तो सबका मन मोह लिया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के बाल कलाकार पारस सैनी, सुखजोत, वर्णित, मोनू , देव सैनी, दीपांशु, हिमांशु, वंश, तरुण कुमार, मोहम्मद फैज ,इशरत जहां के द्वारा बनाई गई कलाकृतियां दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रही। प्रदर्शनी में दिनेश पाठक, राहुल कुमार, तेजपाल सिंह, संजय सिंह, डॉ. रश्मि चौधरी, संजय सिंह भदौरिया, अरविंद कुमार, अनिल कुमार आदि का सहयोग रहा। संयोजक डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए रविवार को दो बजे तक खुली रहेगी।