फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान दिव्या का पुरबालियान में स्वागत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव पुरबालियान में परिवार के साथ हवन में आहुति देती अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान द - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। अर्जुन अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान का गांव पुरबालियान में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। दिव्या ने परिवार में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया तथा परिवार में भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
विज्ञापन

बता दें कि दिव्या काकरान मूल रूप से मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की निवासी है। दिव्या अब तक एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 74 मेडल जीत चुकी है। दिव्या के पिता सूरजवीर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते दिव्या 2 वर्ष से गांव में नहीं आई थी। रविवार को परिवार में हवन यज्ञ किया गया। जिसमें दिव्या ने भी प्रतिभाग किया। इसके बाद दिव्या ने अपने भाइयों को राखी बांधकर हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर दिव्या की उपलब्धियों पर उसे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दिव्या इस समय रेलवे में शाहदरा में सीनियर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है। दिव्या ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है। इस अवसर पर बनवारी लाल, दादा राजेंद्र सिंह, दादी प्रेमवती, मां संयोगिता, राजवीर सिंह चाचा मोहन वीर, भाई दीपक, देव, शौकत प्रधान, सोमपाल सिंह, नंदकशोर पांचाल, सेन समाज शुक्रताल के प्रधान सुनील कुमार,मांगेराम आदि उपस्थित रहे।

मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में महिला पहलवान दिव्या काकरान को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते ग्रामी?- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें