फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत खराब कर सकता है स्टीकर लगा सेब

विज्ञापन
नगर में फलो पर लगे स्टीकर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सेहत खराब कर सकता है स्टीकर लगा सेब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्टीकर लगे चमकदार फल देखकर खरीदते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। फलों पर लगे स्टीकर सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। स्टीकर का केमिकल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
बाजार में बिकने वाले फलों पर विक्रेता स्टीकर लगाकर बेचते हैं। सेब, चीकू, कीवी आदि फलों पर अक्सर स्टीकर लगे नजर आते हैं। लोग इन्हें अच्छा समझकर खरीदते हैं, लेकिन स्टीकर लगे फल सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। स्टीकर में प्रयोग की जाने वाली स्याही और गोंद में कई तरह के केमिकल होते हैं जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्टीकर लगे फलों की बिक्री पर पाबंदी लगा रखी है, लेकिन इसके बावजूद धड़ल्ले से इस तरह के फलों की बिक्री की जा रही है। लोग इनके दुष्प्रभाव से अनजान हैं और बड़े शौक से स्टीकर लगे फलों को खरीदते हैं।
विज्ञापन

चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी चमनलाल के मुताबिक विभाग ने स्टीकर लगे फलों, सब्जियों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। फल विक्रेताओं को फलों पर स्टीकर लगाकर नहीं बेचने के निर्देेश दिए गए हैं। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई विक्रेता नहीं मानता है तो उसका चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। स्टीकर लगे फल एवं सब्जियां न खरीदें।
विज्ञापन

गोंद और केमिकल होता है खतरनाक
स्टीकर लगे फल खाने से उस पर लगा गोंद एवं केमिकल शरीर में जाता है। इससे पेट एवं आंतों से संबंधित बीमारियों होने का खतरा रहता है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. लोकेशचंद गुप्ता बताते हैं कि स्टीकर लगे फल खाने से किस तरह की बीमारी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्टीकर पर किस तरह का केमिकल लगा है। अलग-अलग केमिकल अलग-अलग बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें