फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां निडर होकर तरक्की की राह अपनाएं

विज्ञापन
चरथावल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन वक्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अपराजिता : बेटियां निडर होकर तरक्की की राह अपनाएं
विज्ञापन

चरथावल। बालिका सुरक्षा जागरूकता और अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजित के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां निडर होकर तरक्की की राह अपनाएं।
प्रधानाचार्या निशा तायल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां शिक्षित होकर समाज और राष्ट्र की तरक्की में सहभागी बनें। प्रोबेशन विभाग में संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने कहा कि छात्राएं निडर होकर आवाज बुलंद करें। बेटियों की तरक्की पर ही समाज और राष्ट्र का निर्माण टिका है। महिला कांस्टेबल शिवानी ने आत्मरक्षा के टिप्स बताए। महिला हेल्पालाइन के बारे में बताया। कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग से श्यामा, नीलम वर्मा, बबीता गर्ग, नीरज वर्मा, मोनिका त्यागी, अनुराधा त्यागी, रागिनी त्यागी, साक्षी त्यागी, स्वाति त्यागी, सुदेश देवी, लिपिक दिनेश रावत, अंकित का सहयोग रहा। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के बारे में बताया
चरथावल। नीना त्यागी ने महिला हेल्पलाइन के संचालित टॉल फ्री नंबरों की जानकारी दी। कहा कि किसी भी परेशानी में टॉल फ्री नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन के लिए 1098, वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष और सुकन्या योजना का फायदा उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें