फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अन्नु और पोस्टर में सिमरन प्रथम

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में सम्मानित पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग में ‘ये जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता और यातायात के संकेत, चिह्न एवं उनका अर्थ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएससी गणित की छात्रा अन्नु पुंडीर प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, समन्वयक आईक्यूएसी डॉ. विनीत कुमार शर्मा एवं बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 56 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बीएससी गणित की छात्रा अन्नु पुंडीर प्रथम, बीएससी बॉयोलॉजी के छात्र फरहाज अहमद को द्वितीय और बीकॉम के छात्र हर्षित वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी बायोलॉजी की छात्रा सिमरन जमशेद को प्रथम, बीएससी बॉयोटेक की छात्रा सामरा को द्वितीय और बीएससी बायोलॉजी की छात्रा प्राची को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बीकॉम की छात्रा अदिति चौधरी और बीएससी गणित की छात्रा अंजलि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. रूपल मलिक, प्रो. ऋषभ भारद्वाज निर्णायक मंडल में शामिल रहे। बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तोमर डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. रितु पुंडीर, राजदीप सहरावत, विवेक कुमार, साक्षी त्यागी, सचिन कुमार, आशीष तिवारी, राहुल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें