फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्वामी प्रसाद मौर्य को जूता मारने पर 1100 रुपये देने की घोषणा

Tue, 29 Aug 2023 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में शिव सेना और क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रति जूता मारने पर 1100 रुपये इनाम और सार्वजनिक अभिनंदन करने की घोषणा की गई है। इस मामले में सिविल लाइन और शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। शिव सेना और क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने मौर्य को प्रति जूता मारने पर 1100 रुपये इनाम और सार्वजनिक अभिनंदन करने की घोषणा की है। मौर्य के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


शिव सेना और क्रांति सेना कार्यकर्ता दोपहर में थाना सिविल लाइन पहुंचे। प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने तहरीर दी। कहा कि सपा नेता ने अपमानजनक टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: सहजानंद महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कड़े शब्दों में की निंदा
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इससे पूर्व भी मौर्य द्वारा हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस के बारे में भी गलत टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने स्वामी प्रसाद के मुजफ्फरनगर में घुसने पर कड़ा विरोध करने की घोषणा भी की। 

उधर, अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल ने भी बयान का विरोध किया। शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बार-बार टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। संजय मित्तल, मनीष गर्ग, आशीष शर्मा, लोकेश सैनी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें