फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

विज्ञापन
महिला की डिलीवरी के बाद हुई मौत के विरोध में अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। डिलीवरी के बाद महिला की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत लगातार बिगड़ती चली गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सरसटा बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप रहने वाले मो. नदीम ने बृहस्पतिवार को पत्नी नूरजमाल को खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रात करीब एक बजे डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। जिससे नूरजमाल को बेटी पैदा हुई, लेकिन कुछ समय बाद ही नूरजमाल की तबियत बिगड़ गई। नूरजमाल के रिश्तेदार मो. फर्रुख ने बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ को इस संबंध में जानकारी दी गई। आरोप है कि बार बार तबियत बिगडने की बात बताने के बाद भी कोई भी डॉक्टर वहां नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं अस्पताल स्टाफ उन्हें डॉक्टर के आने का आश्वासन देता रहा। लापरवाही के चलते देर रात नूरजमाल की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को नूरजमाल को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद गुस्साए परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों की लापरवाही से नूरजमाल की मौत हुई है। इसलिए उक्त हॉस्पिटल को बंद कराया जाए। ताकि फिर कोई इनकी लापरवाही का शिकार न बने। इस बीच हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए घटना की बाबत जानकारी ली और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें