फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियां बांट रहा रणखंडी का नाला

विज्ञापन
एसडीएम को रणखंडी नाले की समस्या बताते हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव के नाले से बीमारियां फैल रहीं हैं। ग्रामीणों ने नाले को पक्का कराने तथा उसके प्रदूषित पानी को गांव की सीमा से बाहर निकलवाने की व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं हिंदू जागरण मंच ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह को रणखंडी नाले की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि 25 हजार की आबादी वाले रणखंडी गांव के समीप से गुजर रहा नाला बीमारियों का कारण बन रहा है। करीब 15 वर्ष पूर्व शुगर मिल, नगरपालिका समेत अन्य फैक्ट्रियों का प्रदूषित जल नाले में प्रवाहित किए जाने के बाद से गांव का भूजल भी प्रदूषित हो गया। जिसके चलते तीन वर्षों के भीतर ही कैंसर जैसी बीमारी से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एलर्जी समेत अन्य रोगों से 70 प्रतिशत लोग पीड़ित हैं, क्योंकि नाले की आज तक सफाई नहीं हुई है। सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि नाले का पानी बाहर निकलवाकर उसे पक्का किए जाने से ही ग्रामीणों को बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि शासन से भी कोई राहत नहीं मिली तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अमित धीमान, नीरज राणा, अमर प्रताप सिंह, कन्हैया राणा, नीटू राणा, नवीन, राकेश राणाम, मनोज, श्याम सिंह पंवार, अमनदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें