मुजफ्फनगर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अन्न प्रासन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छह माह से ऊपर के बच्चों को स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी अर्द्ध ठोस आहार देने की जानकारी माताओं को दी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़ ने बताया जिले में कोरोना के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं, लेकिन गतिविधि चालू हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अन्न प्रासन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छह माह से ऊपर के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषणयुक्त आहार खिलाकर अन्न प्रासन्न किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी के साथ टीकाकरण की भी जानकारी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धात्री माताओं को छह माह तक के बच्चों को स्तनपान की आवश्यकता के साथ ही छह माह से ऊपर की आयु के बाद आहार संबंधी जानकारी दी।