फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल खिलाड़ी हर्ष, मोहित का नेशनल में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल खिलाड़ी हर्ष, मोहित का नेशनल में हुआ चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार वॉलीबाल खिलाड़ी हर्ष मलिक एवं मोहित राठी का चयन भुवनेश्वर में आयोजित हो रही सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप 2022 के लिए हुआ है। सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता 13 फरवरी तक भुवनेश्वर में चलेगी। चयन से पूर्व उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा पहले ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को कानपुर प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया। कैंप करने के पश्चात फिर ट्रायल हुआ एवं इस ट्रायल में भी हर्ष मलिक एवं मोहित राठी ने अपने परिश्रम के बल पर अपनी जगह बनाते हुए उत्तर प्रदेश वालीबाल की सीनियर टीम में चयनित हुए। गत दिवस ही उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम भुवनेश्वर पहुंची है, वहां पर भी यह दोनों खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम में शामिल होने को अपनी जगह बनाने का प्रयास करेंगे। किसान चांदवीर सिंह के बेटे मोहित राठी एवं पुलिस अधिकारी उदय मलिक के सुपुत्र हर्ष मलिक का चयन सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में होने से दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक एवं सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन सहित जिला वॉलीबाल संघ के तमाम सदस्य एवं पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें