फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानी से भरे ड्रम में गिरने से मासूम बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। घर के आंगन में खेल रहा डेढ़ वर्ष का मासूम बालक अचानक पानी से भरे ड्रम में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन

कस्बे के मंदवाड़ा रोड निवासी आस मोहम्मद का डेढ़ साल का बेटा अबू अकेला घर के आंगन में खेल रहा था। वह अचानक पानी से भरे ड्रम में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार की महिला कमरे से बाहर आई। बालक को ड्रम में गिरा देखकर उसने शोर मचाया। परिवार के सभी सदस्य मौके पर पहुंच गए। अचेत अवस्था में बालक को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें