रेडियो एसडी कैंपस में आरजे हंट सीजन-4 में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेडियो एसडी कैंपस में आरजे हंट सीजन-4 का आयोजन किया गया। 50 से ज्यादा प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुना गया।
शुभारंभ रेडियो एसडी 90.8 एफएम के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा, एसडी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के अधिशासी निदेशक डॉ एसएन चौहान, एसडी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के प्राचार्य डॉ प्रवीण पाण्डेय, एसडी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या अनू मलिक, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मोहित महंदीयान, शैलेन्द्र तोमर एडवोकेट व अर्जुन मलिक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। निर्णायक मंजीत, खुशी चौधरी, गौरी शर्मा, पलास अग्रवाल, अमन व रष्मि अरोरा ने आरजे हंट सीजन- 4 के विजेताओं की घोषणा की।
नृत्य मे अम्मु प्रथम स्थान, प्रिया आर्या द्वितीय व अपेक्षा तृतीय स्थान पर रही। संगीत मे सक्षम अग्रवाल प्रथम, साक्षी पाल द्वितीय, आर्यन राज तृतीय पर रहे। मॉडलिग में विकास प्रथम, तानिया द्वितीय, सौरभ तृतीय रहे। एक्टिंग कॉमेडी मे अपूर्वा प्रथम, प्रीयांश द्वितीय, अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। रेडियो एसडी 90.8 एफएम से राहुल कुमार, लक्ष्य मलिक, रिया मलिक, यशू शर्मा, रीचू तोमर, स्वाती सक्सेना, शिवानी, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।