मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने एमएसपी पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा खरीद करने का काम किया है। गुड़ व गन्ने के इस क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई। कांग्रेस सरकार ने गन्ने की एफआरपी 210 रुपये प्रति क्विटल दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने 340 रुपये प्रति क्विंटल देने का काम किया है।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री ने कहा कि यह चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए ढेर सारे काम किए। गुड़ व गन्ने के इस क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई। भाजपा सरकार ने अब तक दो लाख 50 हजार करोड़ भुगतान किया है। पॉलिसी लाकर गन्ना किसान की आय बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 156 करोड़ लीटर एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है।