मुजफ्फरनगर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण चल रहा है। दोनों डोज लगवा चुके बुजुर्गों का कहना है कि इस टीके में जान है। जब से टीका लगवाया है, उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है। शरीर में स्फूर्ति महसूस हो रही है।
खतौली निवासी चमन लाल सेठी (76)का कहना है कि वह दोनों डोज लगवा चुके हैं। बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं, पहले से ज्यादा अपना काम करते हैं। आत्मबल भी बढ़ा है।
यह भी पढ़ें: सीनियर टेनिस मुकाबले में करण ने मनदीप को हराया
वहीं, मास्टर सत्येंद्र आर्य (77) का कहना है कि टीकाकरण के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। मन में उत्साह बढ़ गया है। मौसमी बीमारियों से भी उनका बचाव हो गया है।
डोज लगने के बाद हिम्मत बढ़ी है।
हाजी महबूब अंसारी (60) का कहना है कि उन्होंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवाई है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
बीमारी से मिला छुटकारा
वहीं, रतनपुरी निवासी बुजुर्ग महिला राजबाला वर्मा का कहना है कि टीकाकरण के बाद वह अपने खुद को मजबूत महसूस करती हैं। टीकाकरण के बाद से उन्हें सांस उखड़ने की समस्या जरूर कम हुई है।
यह भी पढ़ें: महिला सुरक्षा को चला अभियान, लापरवाह महिला थाना एसओ लाइन हाजिर
30 प्रतिशत तक पहुंचा बच्चों का टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने बताया कि 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 30 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शनिवार को 3957 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
अनुष्का बोली, टीचर ने बताया कोई खतरा नहीं
जिला चिकित्सालय के आयुष भवन में टीकाकरण कराने पहुंची अनुष्का ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों ने जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि इस टीके से कोई नुकसान नहीं, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाने का कार्य करता है।