खतौली भूड़ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का विरोध करते व्यापारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर कुछ व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। भूड़ क्षेत्र में मिल की दीवार के नीचे लगे खोखों को हटाए जाने की तैयारी पर नाराज दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।
जानसठ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज पार करने के बाद भूड़ क्षेत्र में शुगर मिल की दीवार के बराबर में कुछ लोगों ने खोखे लगा रखे है। वही मिल के दूसरी ओर दुकानों के आगे ठेली संचालक भी खड़े है। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि मिल की ओर से दुकानदारों को षड़यंत्र के तहत हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई बर्दाश्त नही की जाएगी। प्रशासन को सड़क के दोनों ओर बिना पक्षपात के कार्रवाई करानी होगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सोनू ठाकुर, सुनील उपाध्याय, नीरज टंडन, प्रमोद, राम शंकर झा, प्रभु दयाल, प्रदीप, रविंद्र सिंह, हनी सोडी, राजू, अमन जाट, रोहताश कुमार, रिकी उपाध्याय, सुभाष सैनी, सुशील, सुमेर, समुंदर, अर्जुन सिंह, महिपाल पंडित, अमित, अशोक, दीपक कुमार, ओमवीर सिंह, मंगल सेन, संतराम, वहीद जोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।