फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी छात्रों के पास होने चाहिए जूते, मौजे और स्वेटर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें मिशन प्रेरणा फेस-2, निपुण भारत, बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के दिशा निर्देश जारी किए गए।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में छात्रों की 90 प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके पास जूते, मौजे और स्वेटर की पूरी यूनिफार्म होनी चाहिए। शिक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बरती जाती है तो संबंधित का दायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी। निर्माण कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता उपयुक्त श्रेणी की होनी चाहिए। फर्नीचर की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए। विद्यालय की नियमित रूप से सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की सड़क टूटी होने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं सचिव की होगी। निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारी के द्वारा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण स्वयं भोजन चखकर एवं बच्चों के साथ बैठकर भोजन करके सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें