डॉ संजीव बालियान के साथ नरेश टिकैत, हरेंद्र मलिक दाएं
- फोटो : अमर उजाला
आज किसान भवन की पंचायत पर सबकी निगाह
प्रत्येक माह की 17 तारीख को भाकियू की मासिक पंचायत बुलाई जाती है। इस बार भी बुधवार को किसान भवन पर पंचायत होगी। लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन होने जा रही इस पंचायत पर लोगों की निगाह टिकी है।
पंचायत में संगठन की बातें होंगी, किसान हितों पर मंथन किया जाएगा। लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर संगठन क्या इशारा करता है। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा बताते हैं कि मासिक पंचायत है। जिम्मेदारी पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। संगठन अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका है।
हमारे लिए सब प्रत्याशी बराबर : नरेश टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमारे लिए सभी प्रत्याशी बराबर है। किसान अपनी मर्जी से मतदान करें। लोकतंत्र में मतदान सबका अधिकार है।
रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के साथ नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
नरेश टिकैत व दारा सिंह प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला