सवाल : विधानसभा चुनाव को लेकर किसानों की क्या रणनीति रहेगी?
टिकैत : स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद हमने जितना खुला समर्थन भाजपा का किया, इतना किसी का नहीं। भाजपा का समर्थन करना हमारी भूल थी। भाकियू पूरी तरह अराजनैतिक रहेगी। किसानों को अपनी वोट आजादी से देने का पूरा हक है। हम किसी का समर्थन नहीं करते हैं।
सवाल : गांव-गांव किए गए भाजपा नेताओं के विरोध पर अब आप क्या कहेंगे?
टिकैत : भाजपा का कोई विरोध नहीं किया। भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया है। भाजपा नेताओं का नाम भी हमेशा सम्मानजनक तरीके से लिया। किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई। किसानों ने किसी नेता का विरोध नहीं किया। सबकी आवाजाही होनी चाहिए, सरकार झुकी है तो किसान भी नरम दिल है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
सवाल : आप किसानों को क्या संदेश देना चाहेंगे?
टिकैत : एकजुटता ही किसानों की ताकत है। लंबे संघर्ष में किसान बिखरे नहीं, एक ही रहे। कुछ लोगों ने आंदोलन को खराब करने का प्रयास किया, लेकिन किसान अड़े रहे। एकता और भरोसे से ही कोई भी आंदोलन सफल होता है। किसान हमेशा एकजुट बनकर रहे।