फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दो महीने बाद होटल व मॉल हुए गुलजार

विज्ञापन
भोपा रोड स्थित मॉल में सोमवार को मिली छूट के बाद लौटी रोनक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दो महीने बाद होटल व मॉल हुए गुलजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो महीने बाद शहर के मॉल व होटलों में रौनक लौटती नजर आ रही है। शहर में भोपा रोड पर स्थित मॉल के ताले खुल गए हैं। हालांकि मॉल व होटलों में 50 फीसदी लोगों का ही प्रवेश हो सकता है। पहले दिन मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में ग्राहक कम ही नजर आए।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने 22 अप्रैल को सभी मॉल, होटल, रेस्टोरेंट बंद कर दिए थे। अब कोरोना की गति धीमी पड़ने पर शासन ने सोमवार से इन्हें कोविड गाइड लाइन के हिसाब से खोलने की अनुमति दी। सोमवार को दो माह से बंद शहर के शॉपिंग मॉल, होटल और बड़े रेस्टोरेंट खुल गए हैं। भोपा रोड मॉल के खुलते ही लोग उमड़ पड़े। हालांकि लोगों ने मॉल में खरीदारी कम ही की। बच्चों को घुमाने, मॉल में घूमने आदि ज्यादा लोग पहुंचे। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज की व्यवस्था की गई थी। भोपा रोड स्थित मॉल के मालिक अनिल स्वरूप ने बताया कि कोविड के निमयों के तहत मॉल खोल दिया गया है। हालांकि घूमने वाले ज्यादा और खरीदारी करने वाले कम लोग रहे। फिर भी दो माह बाद मॉल की रौनक लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रमुख होटल होटल 50 फीसदी की उपस्थिति के साथ खुल गए हैं। रोडवेज के सामने स्थित होटल के मालिक विक्रांत का कहना है कि होटल खुलने पर पहले के मुकाबले 40 फीसदी बुकिंग हुई है। हालांकि दो माह की बंदी में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। रेलवे रोड स्थित होटल के मालिक राजीव गर्ग ने बताया कि होटल खुलने से खुश हूं। हालांकि पिछले पंद्रह दिन में बहुत कम बुकिंग हुई है। जिससे होटल का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। रेस्टोरेंट भी खुले। रेस्टोरेंट के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि अभी कम ही ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें