फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुकंदपुर में पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव मुकंदपुर में ग्रामीण ने कहासुनी के बाद फावड़े से अपनी पत्नी की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। सनसनीखेज हत्या की मुख्य वजह पत्नी के चरित्र पर शक करना है। मृतका के बेटे ने पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर निवासी हिमांशु की ओर से इस वारदात के संबंध में तितावी थाने पर अपने पिता नीरज कुमार के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार हिमांशु ने बताया कि उसका पिता नीरज उसकी मां रश्मि के चरित्र पर संदेह करता था। पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करता था। सोमवार सुबह करीब दस बजे उसके पिता ने उसकी मां रश्मि (45) के साथ गाली गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान मां घर के आंगन में काम कर रही थी। बीच बचाव के लिए वह अपने चाचा, चाची और पड़ोसी को बुलाने गया। इसी दौरान उसके पिता ने फावड़े से उसके मां की सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा और एसओ तितावी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने हत्यारोपी पति को भी बाद में हिरासत में ले लिया। मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी नीरज के दो बेटे और दो बेटी हैं। घटना के दौरान हिमांशु ही मौजूद था। पुलिस के अनुसार नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसका लेकर अक्सर मारपीट करता था। सीओ फुुगाना शरद चंद शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें हत्या का कारण चरित्र पर संदेह होना बताया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें